दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, इंडो ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक
देशभर में दिवाली को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन हर कोई अपने लिए कुछ खास करना चाहता है, जिसकी वजह से सब बेहतरीन तैयारियां करते हैं। जी हां, इसी कड़ी में फैंस को अपने चहेते सितारों की दिवाली पार्टी का लुक देखने की इच्छा चरम पर रहती है। इसी कड़ी में हम मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनका दिवाली लुक देख कर आपका दिन बन जाएगा। इतना ही नहीं, इस बार उनके इस खास लुक की तारीफ हर कोई कर रहा है। तो चलिए आप भी देखिए मलाइका अरोड़ा की स्टाइलिश तस्वीरें। छैया छैया से मुन्नी बदनाम हुई तक आइटम नंबर करने वाली मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके को और खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने पार्टी का खास आयोजन किया और इस दौरान उन्हें मस्त सा गिफ्ट दिया। खैर, यहां हम बात मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन की नहीं, बल्कि उनके दिवाली लुक की कर रहे हैं, जिसे देख हर कोई एकदम खुश हो गया। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर ने जैसे ही उनका ये लुक देखा, उनका तो दिल वैसे ही एक बार फिर से खो गया। इंडो लुक में कहर बरपाती हुईं मलाइका अरोड़ा मल्लिका भट्ट के घर पर ह