Amazon के मालिक जेफ बेजोस को लगा बड़ा झटका, अब नहीं रहे वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स


अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की जगह अब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में जेफ बेजोस पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। गुरुवार को अमेजन के शेयर गिर जाने के कारण जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 103.9 अरब डॉलर पहुंच गई। जिसके साथ ही इन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का प्रथम स्थान खो दिया है। आपको बात दें कि गुरुवार को अमेजन के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फोर्ब्स के अनुसार साल 2017 के बाद पहली बार अमेजन के मुनाफे में गिरावट आई है और अमेजन की तीसरी तिमाही  के दौरान शुद्ध आय में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

बिल गेट्स बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति



अमेजन के शेयर गिरने के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स बन गए हैं और इनके पास कुल 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। बिल गेट्स लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में प्रथम स्थान पर थे। लेकिन साल 2018 में ये दूसरे स्थान पर आ गए थे। मगर एक बार फिर से इन्होंने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
जेफ बेजोस 18 जुलाई 2018 को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बनें थे और इन्हें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में प्रथम स्थान दिया गया था। उस समय इनके पास 150 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति थी। इतना ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 24 सालों तक बिल गेट्स प्रथम स्थान पर रहे थे और साल 2018 में जेफ बेज़ोस ने इन्हें पहले स्थान से हटा दिया था।

फोर्ब्स द्वारा जारी की जाती है सूची

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के नामों की सूची फोर्ब्स द्वारा निकाली जाती है और हर साल फोर्ब्स ये सूची बनाता है। फोर्ब्स द्वारा साल 1998 में प्रथम बार ये सूची निकाली गई थी और उस समय इस सूची में प्रथम स्थान बिल गेट्स को दिया गया था। उस समय बिल गेट्स की नेटवर्थ 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर थी। जबकि जेफ बेज़ोस साल 1998 में पहली बार फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में जगह बना पाए थे और उस वक्त इनकी नेटवर्थ 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर थी।

साल 1995 में शुरू की थी कंपनी


जेफ बेजोस ने अमेजन कंपनी की शुरूआत 16 जुलाई, 1995 में की थी और ये कंपनी एक ई-कॉमर्स कंपनियों है। हाल ही के सालों में इनकी कंपनी ने बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया था और इस समय अमेजन कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बन गई है। ये कंपनी कई देशों में कारोबार कर रही है और साल  2013 में अमेजन कंपनी ने भारत के ई-कॉमर्स बाजार में भी कदम रखा था और इस समय भारत के ई-कॉमर्स का 30 प्रतिशत बाजार अमेजन के पास ही है।

13 वें स्थान पर हैं मुकेश अंबानी

फोर्ब्स द्वारा निकाली गई साल 2019 के दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी ने बढ़त हासिल की है और इस साल मुकेश अंबानी 13 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साल 2018 में मुकेश अंबानी 19 वें स्थान पर थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली पार्टी में सारा-काजोल ने लूट ली महफ़िल, साड़ी में दिखा सुपरहिट लुक