दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, इंडो ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक


देशभर में दिवाली को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन हर कोई अपने लिए कुछ खास करना चाहता है, जिसकी वजह से सब बेहतरीन तैयारियां करते हैं। जी हां, इसी कड़ी में फैंस को अपने चहेते सितारों की दिवाली पार्टी का लुक देखने की इच्छा चरम पर रहती है। इसी कड़ी में हम मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनका दिवाली लुक देख कर आपका दिन बन जाएगा। इतना ही नहीं, इस बार उनके इस खास लुक की तारीफ हर कोई कर रहा है। तो चलिए आप भी देखिए मलाइका अरोड़ा की स्टाइलिश तस्वीरें।

छैया छैया से मुन्नी बदनाम हुई तक आइटम नंबर करने वाली मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके को और खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने पार्टी का खास आयोजन किया और इस दौरान उन्हें मस्त सा गिफ्ट दिया। खैर, यहां हम बात मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन की नहीं, बल्कि उनके दिवाली लुक की कर रहे हैं, जिसे देख हर कोई एकदम खुश हो गया। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर ने जैसे ही उनका ये लुक देखा, उनका तो दिल वैसे ही एक बार फिर से खो गया।

इंडो लुक में कहर बरपाती हुईं मलाइका अरोड़ा

मल्लिका भट्ट के घर पर हुई दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में नज़र आई, जिसे देख उनके फैंस का दिल तो बाग बाग हो गया। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था, जिससे उनका लुक परफेक्ट लगा। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने खास लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं और इस लुक में तो वे सच में बिजलियां गिराती हुई नजर आ रही हैं।

अर्जुन कपूर ने किया सरेआम किस

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर ने जमकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को किस करके एक नया नाम दिया, जिसके बाद से ही दोनों की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। मतलब साफ है कि अब दोनों ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार कर लिया है, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी खुश हैं। और उनकी इस जोड़ी के लिए ढेर सारी दुआएं भी कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन ने जमकर डांस किया था।

जल्द कर सकते हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं, जिसके लिए दोनों ने फैमिली से बात करनी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है, जिसकी वजह से शादी में देर हो रही है, लेकिन अगले साल तक दोनों ज़रूर एक दूसरे के हो जाएंगे। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब एक दूसरे बहुत ज्यादा करीब आ गए हैं, ऐसे में दोनों ने साथ में ज़िंदगी बिताने का फैसला भी कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली पार्टी में सारा-काजोल ने लूट ली महफ़िल, साड़ी में दिखा सुपरहिट लुक